लखीमपुर घटना के विरोध में भाकियू क्रांति ने प्रदर्शन कर योगी सरकार का फूंका पुतला, कहा दोषियों को हो कड़ी से कड़ी सजा

भगवानपुर । लखीमपुर में हुई घटना के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कस्बा भगवानपुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
सोमवार को कस्बा भगवानपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में 50 से अधिक किसानों ने कस्बा भगवानपुर पहुंचकर लखीमपुर में हुई घटना को लेकर निंदा करते हुए सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया बाद में नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि लखीमपुर में जिस प्रकार से बर्बरता पूर्ण घटना को अंजाम दिया गया है। वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हत्यारोपीओ को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। शहीदों हम शर्मिंदा है तुम्हारे कातिल जिंदा है। भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद आदि नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर सांकेतिक रूप से मार्ग अवरुद्ध भी किया साथ ही कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला भी दहन किया। इस अवसर पर रूप से मुकेश पुंडीर प्रदेश कोषाध्यक्ष, खुशाल सैनी प्रदेश प्रवक्ता, प्रवीण चौधरी प्रदेश सचिव, विनोद प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जसवीर सिंह जिला अध्यक्ष, फिरोज तहसील अध्यक्ष, अनूप सैनी आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *