प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों को सीधे मिल रहा: सुबोध राकेश, सिकरोढ़ा गांव में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण
भगवानपुर । क्षेत्र के सिकरोढ़ा गांव में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने किया। उन्होंने महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित करते हुए सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को गरीबों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। भाजपा ने प्रदेशवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है। कोरोना काल के कारण युवा सरकारी परीक्षा में भाग नहीं ले सके उनके लिए एक साल बढ़ाया गया है। इस मौके पर राव नौशाद, कालू नंबरदार, मोहम्मद दाऊद, राव आरिफ साहब आज साजिद मलिक समीम कुरेशी सोनिया शर्मा अनुराधा संगीता साबिया राव, नौसेना, इरफान आदि मौजूद रहे।

