भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री के जन्मदिन पर हवन-पूजन किया, की दीर्घायु की कामना, कहा शिवप्रकाश के नेतृत्व में होगा पश्चिम बंगाल का मिशन फतेह
रुड़की । भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के जन्मदिन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड ने हवन-पूजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु एवं उच्च स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री हर एक भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत है। उनसे कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि शिवप्रकाश के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया जाएगा।
प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी ने कहा कि सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का जीवन राष्ट्र की सेवा करने में समर्पित है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने अनेक राज्यों में अपना परचम लहराया है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार आएगी। इस मौके पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, भाजपा नेता धीर सिंह, अनूप राणा, प्रदीप पाल, प्रवीण सिंधू, प्रवीण राणा, अरविंद कश्यप, नवीन कश्यप, टोनी भगत आदि मौजूद रहे।



