भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कोरोना काल में हर स्तर पर योगदान दे रहे हैं कार्यकर्ता

रुड़की । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रुड़की सिविल अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश के जन्मदिवस के अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा की कोरोनाकाल में संगठन के कार्यकर्ता हर तरिके से योगदान कर रहे है,ऐसा ही योगदान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा 2 माह के अंदर दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन करके किया गया है। जिला अध्यक्ष सागर गोयल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश के जन्मदिवस के अवसर पर व कोरोना महामारी की इस विकट आपदा मैं रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान ना जाए,इस उद्देश्य के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज 2 माह के अंदर दूसरी बार रक्तदान शिविर लगा कर 36 उनिट रक्तदान किया है। ओ॰बी॰सी॰ मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा की युवा मोर्चा द्वारा कोरोना महामारी जैसे संकट में किया गया कार्य सराहनीय हैं। मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,प्रवीण सिंधु,सुबोध शर्मा,प्रशांत पोसवाल,एस॰सी॰ मोर्चा ज़िला अध्यक्ष चतरसेन,युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सैनी,गौरव कोशिक, शोभित गुप्ता, आकाश सिंह,गौरव महंदिरत्ता, अभिषेक शर्मा,अक्षय यादव,गोविंद सिंह, दीपक पांडेय,राजकुमार पुंडीर,मोहित राष्ट्रवादी,मनोज चौधरी,टोनी गंगा भक्त,कुणाल सचदेव,तरुण शर्मा,अंकित गोयल आदी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *