प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं: डाक्टर जयपाल सिंह चौहान, भाजपा मंडल की ओर मेयर गौरव गोयल और पार्षदों का स्वागत किया गया, कहा शहर में मजबूत हुईं भारतीय जनता पार्टी

रुड़की । नगर निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल सहित भाजपा में शामिल हुए दर्जन भर पार्षदों का भाजपा मंडल की ओर से सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि मेयर गौरव गोयल भाजपा के पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं।भाजपा को राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन एक ऐसा संगठन है,जिसने राष्ट्र का नाम विश्वभर में स्थापित किया है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।उन्होंने मेयर गौरव गोयल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र का विकास होगा तथा सभी पार्षद एकजुट होकर नगर के हित एवं जनता के हितार्थ के लिए कार्य करेंगे।मेयर गौरव गोयल ने कहा की वह हमेशा से ही भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और उन्होंने कभी भी एक शब्द संगठन के विपरीत नहीं बोला।उन्हें प्रसंता है कि आज वह विश्व के एक ऐसे सबसे बड़े संगठन के सदस्य के रूप में नगर की जनता की सेवा करना चाहते हैं जो दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर एक नया भारत की स्थापना करना चाहती है।जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने भाजपा में हाल ही में शामिल हुए दर्जनभर पार्षदों एवं मेयर गौरव गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया।पार्षद राकेश गर्ग के संचालन में हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रवीण संध,अभिषेक शर्मा,प्रशांत पोसवाल,सुबोध शर्मा,जेपी शर्मा,चंद्रप्रकाश बाटा,संजीव राय उर्फ टोनी, सोनू कश्यप,कुलदीप तोमर, मांगेराम,वीरेंद्र गुप्ता,विवेक चौधरी,संजय कश्यप,अनूप राणा,हेमा बिष्ट,धीराज सैनी, प्रेम सिंह रावत,सचिन चौधरी,मनोज कुमार,मंजू भारती,अरविंद कुमार,सपना धारीवाल,पूनम देवी,नीतू शर्मा,हरीश शर्मा,धीरज कुमार,डिंपल सैनी,रमेश जोशी,दया शर्मा,नितिन त्यागी,आलोक सैनी,अनूप शर्मा,अनुराग कौशिक, अनुज सिंह,मनोज कश्यप, अर्पित गोयल,शिवम गोयल, विनीत पुरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *