उतराखंड की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: गरिमा दसौनी

रुड़की। कांग्रेस की गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है। रुड़की में धार्मिक स्थल पर भाजपा से जुड़े लोगों ने तोड़फोड़ की। रामनगर चौक स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि रविवार को रुड़की के एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और मारपीट की गई। इसके साथ ही लखीमपुर में हुई घटना में सरकार के नुमाइंदों से जुड़े लोग शामिल रहे। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं के आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार आज किसानों का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बन्द करके भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का हक छीना है। हरीश रावत सरकार ने जो 27 पेंशन शुरू की थी वह सब बन्द कर दी गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही देवस्थानम बोर्ड को भंग करेगी। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री मनोहर लाल, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी,कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव, जगदेव सेखों, डीपी सैनी, रश्मि चौधरी, मुकेश सैनी, उम्मेद गाजी, सचिन चौधरी, ममतेश शर्मा, श्रवण गोस्वामी, राजेंद्र चौधरी, पंकज सोनकर, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *