प्रभु श्रीराम का जीवन आदर्शो से परिपूर्ण: प्रदीप बत्रा, रामनगर में डिजिटल रामलीला का शुभारंभ
रुड़की । रामनगर में 58वीं रामलीला का उद्घाटन अतिथियों ने पूजन कर और फीता काटकर किया। कोविड के कारण इस बार डिजिटल रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से आयोजित डिजिटल रामलीला का उद्घाटन विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संस्कृति से जोड़े रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक है और हमें चाहिए कि बच्चों को इस आयोजन में अवश्य लाएं। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि रामलीला का मंचन देखने और सुनने से संकट दूर हो जाते हैं। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष जगदीश लाल मेहंदीरत्ता, रत्नाकर शर्मा, राम भटेजा, हरिओम अनेजा, चंदन लखानी, नरेंद्र दुआ, सुरेंद्र अरोड़ा, गुलशन बत्रा, हरीश अनेजा, विशाल भारद्वाज, पंकज सतीजा, उदयभान कालरा, धर्मपाल लखानी, हरीश अरोड़ा, सतीश कालरा, गुलशन अनेजा, सुदेश चड्ढा, सतपाल चड्ढा, अनीता लखानी, संजय अरोड़ा, मनमोहन शर्मा, लीलाधर, राजेश मदान, भारत भूषण मेहंदीरत्ता, संजय धींगरा, डिंपल पंडित, मिंटू लखानी, महेंद्र सेतिया, गौरव मेहंदीरत्ता, अखिलेश पंडित, धर्मवीर तनेजा, जॉली शर्मा, गगन आहूजा, सचिन तनेजा, जितेंद्र चौधरी, बंटी, रवि सिंघल, प्रलय कालरा, सुरेंद्र छपरा, नितेश ग्रोवर, प्रेम प्रकाश कपूरिया, राजू पंडित, राजेंद्र पाहुजा, संजीव मेंहदीरत्ता, पंकज नंदा, पूजा नंदा, सतपाल अरोड़ा, विनोद सचदेवा, दीपक अरोड़ा, इंद्रेश शर्मा, विक्की शेट्टी, मंजू भारती, दिलीप कुमार दीपा, गौरव मेहंदीरत्ता, नीरज कोहली, चंद्र प्रकाश अरोड़ा, भीमसेन, नवनीत कालरा, प्रीतम दुआ आदि मौजूद रहे।

