गरीबों को समर्पित है भाजपा सरकार: निशंक, भलस्वागाज गांव में भाजपा नेता देवी सिंह राणा ने किया हरिद्वार सांसद डाॅ निशंक, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी का भव्य स्वागत

भगवानपुर । पूर्व सीएम और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार देश के गरीबों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के जीवन सुधारने के लिए सरकार तमाम योजनाएं लागू कर रही है।रविवार देर शाम को भलस्वागाज गांव में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद डाॅ निशंक और जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिद्वार सांसद डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं, जब इस देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। 2014 के बाद जिस प्रकार अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वह पिछले 50 वर्षों में भी नहीं हुए हैं। अभी तक केवल इस समाज का उपयोग कांग्रेस और बसपा ने केवल वोट बैंक के रूप में ही किया है। भाजपा नेता देवी सिंह राणा ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिलापंचायत समन्वय करके अधिक विकास कार्य कर सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तीव्र कर सकती है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *