राज्यमंत्री बनने पर शोभाराम प्रजापति का भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने किया स्वागत, दी बधाई
रुड़की / भगवानपुर । भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को राज्यमंत्री बनने पर उनका आवास पर पहुंचकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण भूमिका मिलती है।
भाजपा में छोटे कार्यकर्ता को ही जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि शोभाराम प्रजापति पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उन्होंने जिला रुड़की भाजपा में भाजपा को मजबूत करते हुए हर एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चले है।
बता दें कि इससे पहले भी भाजपा सरकार में त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में शोभाराम प्रजापति को माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष राज्यमंत्री मनोनीत किया गया था। उनके कार्यकाल में विधान सभा और लोक सभा चुनावों में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारीद सौंपी गई थी।