स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल, देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया, कहा-स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके अथक प्रयासों के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं

भगवानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, तिरंगा यात्रा एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों के दौरान वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान में भाग लिया।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके अथक प्रयासों के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों वीरों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनके त्याग और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *