प्रधानमंत्री वास्तव में भारतवर्ष का विकास करने के लिए आए, चीन हो या पाकिस्तान सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया: विकास तिवारी, सेवा सप्ताह के पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सप्ताह के पहले दिन भाजपा मंडल हरिद्वार ने दुधाधारी चौक पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिला भाजपा के महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री वास्तव में भारतवर्ष का विकास करने के लिए आए हैं। चीन हो या पाकिस्तान सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पिछले 6 वर्षों में भारत ने न केवल देश में अपितु पूरी दुनिया में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसका श्रेय पूर्णता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों को जाता है। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी और महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि सप्ताह के तहत रक्तदान, फल वितरण, गरीब बस्तियों में सेवा कार्य जैसे अनेक कार्य किए जाएंगे। पौधरोपण के दौरान दिनेश पांडे, सुंदर शर्मा, सीताराम बडोनी, देव सोनी, रवि चौहान, चंद्रकांत पांडे, अमित वर्मा, चौधरी जगत सिंह, विकल राठी आदि शामिल रहे। उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल, जिला महामंत्री विजेंद्र चौहान, पंकज चमोली, प्रदीप नेगी, रोहित नेगी, जय वीर रावत, नरेंद्र गुसाईं, ओमप्रकाश, संजय बिष्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *