भगवानपुर में नाले में पड़ा मिला फैक्ट्री कर्मी का शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-18-at-11.09.23_7e6e15ad.jpg)
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-23-at-13.42.48_ec0f4687.jpg)
भगवानपुर । शुक्रवार को कस्बा स्थित एक नाले में फैक्ट्री कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कस्बे भगवानपुर के एक नाले में फैक्ट्री कर्मी का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। जिसमें शव की पहचान 45 वर्षीय हरिराम पुत्र देवी राम निवासी चौमूआ थाना वृन्दावन मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि हरिराम रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। आसपास तलाश करने पर भी मौके पर कुछ पता नहीं चला। बताया कि इसके बाद सुबह के समय हरिराम का शव नाले में पड़ा मिला है। उन्होंने बताया कि हरिराम भगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
![](https://dailynewsuk.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240430-WA0017.jpg)