देहरादून में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, दो की मौत, दो अन्य लोग घायल

देहरादून ।   देहरादून के विकासनगर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को सारनी गांव से त्यूणी बाजार की तरफ जा रही बोलेरो दारागाड़-कथियान मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।बोलेरो में सवार 18 वर्षीय युवती रिंकी पुत्री जुमान सिंह निवासी सारनी और अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तिलक सिंह (वाहन चालक) और प्रेम सिंह को राजस्व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *