देहरादून पहुंचे बॉलीवुड फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन, फैंस को ढाई घंटे इंतजार करा हैलो दून बाेलकर निकल गए ऋतिक

देहरादून । शहर में एक निजी कार्यक्रम शामिल होने दून आए बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को करीब ढाई घंटे का लंबा इंतजार कराया। इतना ही नहीं जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो सिर्फ हेलो दून बोलकर निकल गए। इस पर उनके फैंस काफी नाराज हुए।  रविवार को एक निजी कार्यक्रम में अभिनेता ऋतिक रोशन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। ऋतिक को ढाई बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था। इससे पहले करीब दो बजे से उनके फैंस का वहां जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। करीब दो बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और साढ़े चार बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश में भीगते हुए फैंस ने ढाई से तीन घंटे इंतजार किया। इसके बाद करीब पांच बजे ऋतिक कार्यस्थल पर पहुंचे और सिर्फ हैलो दून बोलकर लौट गए। इस दौरान राजपुर रोड पर कई बार जाम लगने से भी लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *