बहादराबाद के बोंगला में घर पर बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान ले गए चोर
बहादराबाद । बहादराबाद थाना क्षेत्र के अत्मलपुर बोंगला गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर मे घुसकर सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार तड़के जब परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। कपड़े बाहर बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और लगभग दो हजार की नगदी गायब थी। सूचना पर पहुची बहादराबाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी परवेज अली ने मामले की पुष्टि की है। चोरी की घटना की जांच की जा रही है।

