दरियापुर दयालपुर गांव में हुई मारपीट में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कलियर। थाना क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर गांव में हुई मारपीट में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरियापुर गांव में शुक्रवार की शाम को शेखर अपने खेत पर सड़क के किनारे फोन पर बात कर रहा था। इस बीच रहमान वहां से गुजर रहा था। उसे लगा कि वह उसे गाली दे रहा हैं। और इसको लेकर शेखर ओर रहमान के बीच गाली गलौज ओर मारपीट हो गई हैं। इस बीच कुछ लोगों ने आकर मामला शांत करा दिया।
लेकिन कुछ देर बाद वहां और लोग आ गए और उनमें मारपीट हो गई । जिसमें एक पक्ष स्व शेखर, रोहित और विकास घायल हो गए। महिला को भी चोट आई। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। यहां पर हुई मारपीट की वीडियो लगातार वायरल हो रही थी। जो की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी देहात और पुलिस क्षेत्राधिकारी तक भी पहुंची। इसके बाद थाना पुलिस ने यहां के मामले पर कार्रवाई शुरू की।
थानाध्यक्ष पिरान कलियर रविन्द्र कुमार की ओर से जानकारी दी गई है कि अनिल सैनी के द्वारा दी गई तहरीर पर आरोपित छोटू राशिद,सोएब,समीर,साबाज,साजिद ,वाजिद, हुसैन उर्फ गट्टी, अजीम,राकिब रहमान निवासी ग्राम दरियापुर दयालपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। वहीं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा है कि गांव का माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कावड़ यात्रा की तैयारी चल रही है। यदि कोई बेवजह की टेंशन पैदा करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

