नाबालिक के साथ छेड़छाड़ मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तहरीर के आधार पर पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया

झबरेड़ा । कस्बा निवासी एक युवक के खिलाफ एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ के मामले में पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कस्बा झबरेड़ा मोहल्ला छावनी निवासी गगन कुमार उसकी पुत्री के साथ कुछ समय से छेड़छाड़ कर रहा है। समझाने की कोशिश की गई लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर झबरेड़ा निवासी गगन के खिलाफ पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *