चुनाव जीतना है तो बूथ स्तर पर करना होगा काम, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों से मांगे सुझाव, बोले- संगठन को मजबूती एवं सुदृढ़ता प्रदान करने में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता दे रहे हैं अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान

हरिद्वार । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो बूथ स्तर पर जाकर काम करना होगा। बूथों का सत्यापन करना होगा। बूथ मजबूत हुआ तो संगठन स्वयं में मजबूत हो जाएगा। यह बात नड्डा ने शुक्रवार को अपनी पहली बैठक में कही। मोतीचूर स्थित एक होटल में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक में नड्डा ने साफ कहा कि बूथों का सही मायनों में सत्यापन करें। नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल के सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम, विधायक सभी लोग एक एक बूथ का चयन कर मीटिंग लेंगे। कम से कम दो घंटे की मीटिंग लेकर बूथ समितियों को पार्टी की रीति नीति के साथ सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी भी देंगे। हमें जमीनी स्तर पर यह देखना होगा कि हम बूथ स्तर पर कितने मजबूत हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नड्डा ने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए अब ज्यादा समय नहीं रहा। बूथ सत्यापन का काम इसी माह से शुरू किया जाए। इस दौरान बूथ स्तर पर काम करने को लेकर नड्डा ने पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले जो उन्होंने अफसरशाही होती देखी थी तो मुख्यमंत्री बनते ही तुरंत मुख्य सचिव को हटाने के साथ अफसरों को जनता से सीधा संवाद करने के निर्देश भी दिए। जिले से तहसील व ब्लाक स्तर पर अफसरों को रोजाना दो घंटे जनता की शिकायत को सुनने व समाधान के निर्देश दिए हैं। इसकी फीडबैक भी ली जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ-साथ वे एक कार्यकर्ता भी हैं। यही वजह है कि वह कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संगठन आगे चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। मंच पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष शामिल थे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *