रुड़की में करवा चौथ पर्व की धूम, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, सामूहिक रूप से सुनी कथा

रुड़की । रुड़की में पति की लम्बी उम्र की कामना लिए सुहागिनों ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह से ही हर तरफ सजधजी सुहागिनें ही नजर रही थी। करवा चौथ पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में भी उत्साह नजर आया। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर और बाजार में भी महिलाओं की भीड़ रही। वहीं महिलाओं ने सामूहिक रूप से दोपहर के समय करवा चौथ की कथा सुनी। करवा चौथ से पहले कई दिनों से बाजारों में महिलाएं खरीदारी में व्यस्त थीं। बुधवार को बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गुरुवार को भी सुहागिनें घरों में मेहंदी लगवाती नजर आईं। महिलाओं ने गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। शहर के गली-मोहल्लों में करवा चौथ की रौनक देखी गई। महिलाओं ने एक जगह एकत्र होकर पूजा की। शहर के लगभग हर मंदिर में पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों से सजी-धजी महिलाओं की भीड़ नजर आई।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *