नैनीताल में फटा बादल, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

  • एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कुछ घायलों को बचा लिया गया, कितने लोग मलबे में दबे हो सकते हैं इसकी कोई वास्तविक संख्या की जानकारी नहीं

नैनीताल । उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। घायलों को मलबे से निकाल कर बचा लिया गया है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि नैनीताल जिले के रामगढ़ गांव में जहां बादल फटा था वहां से कुछ घायलों को बचा लिया गया है। अभी कितने लोग मलबे में दबे हो सकते हैं इसकी कोई वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं नैनीताल झील ओवरफ्लो होने के चलते नैनीताल की सड़कों पर पानी भर गया है। इमारतों और घरों में भी जलभराव देखा जा रहा है। क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *