दून स्कूल के चार और छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पिछले करीब दो हफ्ते में स्कूल के आठ छात्र पाजिटिव मिले

देहरादून । दून स्कूल के चार और छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले करीब दो हफ्ते में स्कूल के आठ छात्र पाजिटिव मिले हैं। स्कूल प्रबंधन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सभी संक्रमित छात्रों को स्कूल में ही आइसोलेट किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से उनकी देखरेख की जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने बताया कि लगभग दो हफ्ते पहले स्कूल के छात्र चंडीगढ़ से लौटे थे। जिन्हें नियमानुसार स्कूल में ही अलग कमरों में आइसोलेशन में रखा गया था। दो छात्रों की आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर बाकी छात्रों और उनके संपर्क में आए स्टाफ की भी कोरोना जांच कराई गई। जिसमें दो और छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसी तरह अब बुधवार को तीन और गुरुवार को एक छात्र में कोरोना की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले छात्रों की स्थिति सामान्य है। स्कूल का मेडिकल स्टाफ भी छात्रों की देखरेख कर रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *