पंचक हटने का समय नजदीक आते ही धर्मनगरी में कांवड़ियों की भीड़ उमड़नी शुरू हुई, सोमवार को बाजारों, हरकी पैड़ी और पार्किंग में भीड़ दिखाई दी
हरिद्वार । पंचक हटने का समय नजदीक आते ही धर्मनगरी में कांवड़ियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। सोमवार को बाजारों, हरकी पैड़ी और पार्किंग में भीड़ दिखाई दी। बड़े वाहनों की एंट्री भी हरिद्वार में शुरू हो चुकी है। 15 जुलाई से पंचक लगने के बाद हरिद्वार के बाजारों में अपेक्षा से कम भीड़ पहुंची थी। 20 जुलाई को पंचक हटने हैं। जैसे ही पंचक हटने का समय नजदीक आ रहा है, वैसे ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार रात को हरियाणा से आने वाले कांवड़ियों की संख्या शुरू हो गई थी। पंतद्वीप के पास लगे कांवड़ बाजार में भारी भीड़ नजर आई। पार्किंग में भी भीड़ दिखी। शाम को काफी संख्या में कांवड़ियों ने जल भी उठाया।



