हरिद्वार में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने जलाभिषेक और प्रसाद अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की

हरिद्वार । शिवालयों में महाशिवरात्रि पर रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। कनखल स्थित पौराणिक महत्व वाले दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ मनोकामना की। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था। ज्योतिषी बताते हैं कि इस दिन सच्चे मन से आराधना करने पर भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के अलावा तिल भांडेश्वर मंदिर, बिल्केश्वर मंदिर, नीलेश्वर महादेव, दरिद्र भंजन, दुख भंजन और पारे के शिवलिंग मंदिर सहित कई जगह श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। शिव मंदिरों को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया था।

संजय, संतोष, सोनिया और मनीषा ने बताया कि वे महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं। यहां हरिद्वार ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक किया। श्यामपुर के शिव मंदिरों में दिखा भक्तिभाव श्यामपुर। महाशिवरात्रि पर नजीबाबाद मार्ग स्थित कुंडी शोटेश्वर महादेव मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर और गौरी शंकर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तीनों जगह भंडारे लगे, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वे गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। दिनभर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। प्रमुख मंदिरों और इनके आसपास पुलिस बल तैनात रहा। भाजयुमो ने शिवभक्तों को बांटे फल हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर भाजयुमो ने कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों को फल और मिठाई बांटी। इसका नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने किया। इस दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा की गई। भाजयुमो ने जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि भी मांगी।

इस दौरान शिवालिकनगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राहुल शर्मा, विशाल भारद्वाज, राजवीर और हितेश चौहान मौजूद रहे। व्यापार मंडल ने भगत सिंह चौक पर बांटी खीर हरिद्वार। शिवरात्रि पर तहसील व्यापार मंडल ने भगत सिंह चौक पर खीर वितरित की। पुष्पवर्षा से शिवभक्तों का स्वागत भी किया। इसका नेतृत्व महामंत्री सुरेश नौटियाल और जिला उपाध्यक्ष राकेश नौटियाल ने किया। जिलाध्यक्ष संजीव नायर और जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने श्रद्धालुओं को खीर बांटी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक, विशिष्ट अतिथि पार्षद निशा नौडियाल, तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा, महामंत्री विक्की आडवाणी, युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, तहसील कोषाध्यक्ष दीपक मेहता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *