सिडकुल थाना पुलिस ने दो नाली बंदूक से फायर कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, गश्त के दौरान पतंजलि विवि से आगे जंगल क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा गया
रोशनाबाद । सिडकुल थाना पुलिस ने दो नाली बंदूक से फायर कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया सिडकुल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल होते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। गश्त के दौरान पतंजलि विवि से आगे जंगल क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय भी वह दो नाली बंदूक लेकर घूम रहा था। उससे 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार के साथ रील बनाना और सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी।


