झबरेड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भवन उपलब्ध कराने जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

झबरेड़ा । झबरेड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भवन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर समाजसेवी डॉक्टर अमन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि झबरेड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी भवन नहीं है। उनको जल्द से जल्द भवन उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान समाजसेवी डॉ अमन गुप्ता ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को शासन एवं प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी। इस मामले में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर सभासद शाहरुख मलिक अखिलेश वर्मा अलका सैनी नितेश जी मांजू सैनी बिना देवी सरिता रानी राखी संगीता पूजा देवी अंजू दीक्षा अंशु सैनी सोनिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *