धनु राशि वालों को आज नौकरी व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी, वृष वालों आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा

मेष: आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है धैर्य बनाए रखें। आज के दिन आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा, जिससे किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।

वृष : आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। आज ज्यादा यात्रा से बचना होगा। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मिथुन : पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में बड़ा लाभ रहेगा। आज आप दिल से दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क : जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आज कुछ विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह उसमें सफल रहेंगे।

सिंह : जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। सन्तान के शिक्षा को लेकर प्रयासरत रहें। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है, तो आज आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके उसे दूर करने में सफल रहेंगे।

कन्या : आज का दिन धार्मिक कार्यों में सफलता का है। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज आपको साहस पूर्वक अपने सभी कार्यों को पूरा करना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। धन का निवेश करने से बचें।

तुला : आज कुछ लम्बित उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। आज क्रोध व भावुकता से बचें। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है।

वृश्चिक : आज नौकरी सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में आत्मविश्वास की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। छात्रों को करियर में विशेष सफलता मिलेगी। जीवन साथी से विवाद और कलह की स्थिति से बचें। धन के लेनदेने में विशेष सावधानी बरतें।

धनु : आज नौकरी व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज हेल्थ में लापरवाही से बचें। छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग, आईटी व रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों का साथ मिलेगा।

मकर : जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस करेंगे। इंसोरेंस, बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुलेागा। आज के दिन कार्यों को पूर्ण करने में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रियल एस्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ : नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। शिक्षा में प्रगति से सुख मिलेगा। बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर निवेश करें। ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतें। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारी व अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

मीन : व्यवसाय में संघर्ष हो सकता है। जॉब में दायित्व परिवर्तन का संकेत है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *