कांग्रेस प्रदेश सचिव विरेंद्र जाती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की, झबरेड़ा क्षेत्र की टूटी सड़कों के निर्माण की मांग की

झबरेड़ा । क्षेत्र की टूटी सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव विरेंद्र जाती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों मुलाकात की। सड़कों जल्द बनाए जाने की मांग की गई। अधिकारियों को बताया कि मंगलौर से झबरेड़ा होकर सिडकी मार्ग बॉर्डर तक, झबरेड़ा मंगलौर मार्ग से लाठर देवा हूण से बूढ़पुर चौहान भरतपुर होते हुए लाठर देवा शेख मार्ग, ग्राम माधोपुर हजरतपुर से रुड़की मुख्यमार्ग, ग्राम हिराहेड़ी का इकबालपुर मंगलौर रोड से आने वाला मुख्य मार्ग आदि खराब हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले क्षेत्र की करीब 12 सड़कों को लेकर वह लोनिवि अधिकारी से मिले थे। इसमें से कुछ सड़कों का निर्माण कर दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश चौधरी, रविंद्र धामा,जोगेंद्र सिंह,मुकेश चौधरी, राजेश निराला, कार्तिक पंवार, ललित , अरुण, अमन चौधरी, प्रवीण चौधरी, पंकज, मिथुन, शुभम, महेंदर सिंह, अनिल कुमार राणा, दिनेश, उदयवीर, सिद्धार्थ, अजय प्रधान, विपिन, सुधीर, अंकुर चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *