कलियर के प्राचीन कर्णधाम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में कावंड़ कलियर मंदिर पहुंची

कलियर । कलियर के महमूदपुर में प्राचीन कर्णधाम भगवान शिव के मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा में कावंड़ कलियर मंदिर पहुंची। कलियर के महमूदपुर में प्राचीन कर्णधाम भगवान शंकर के मंदिर में आयोजित जलाभिषेक कार्यक्रम से पूर्व मंदिर समिति पदाधिकारी एवं शिवभक्त कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे। वहां से गंगाजल लेकर शिव भक्तों ने पहले महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन पूजन किया, इसके बाद भगवान शिव का बेलपत्रों, फूलों, फल, पंचामृत व गंगाजल से अभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान शांति व्यवस्था के लिए खुफिया विभाग और पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके अलावा इमलीखेड़ा, मेहवड़ कला, बाजूहेड़ी, मेहवड़ खुर्द, बेलडा, मोहम्मदपुर पांडा, गुम्मावाला माजरी आदि देहात क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक किया गया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल लगाया था। इस दौरान महेश भारद्वाज, विनोद कुमार शर्मा, श्याम सिंह, नरेंद्र मित्तल, जयप्रकाश धीमान, विपिन, मनोज, सुधीर, अरुणा देवी, धर्मपाल शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, योगेश गोयल, कर्नल महेंद्र पाल तिवारी, अनिल त्यागी, मनमीत सिंह बेदी, विजय त्यागी, विनय, विशाल, कविता, मीनू, धर्मवीर, यसविंद्र सिंह, गनपत सिंह, मनोज गिरी, गजेंद्र, राहुल, मदनपुरी आदि शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर समाज व देश की सुख शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *