हरिद्वार में आज हर की पैड़ी पर श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की अपील, कहा घर पर ही करें पवित्र स्नान

हरिद्वार । आज सोमवती अमावस्या पर पहली बार हरिद्वार में हर की पैड़ी पर श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे। कोविड-19 के चलते सरकार ने सामूहिक स्नान पर रोक लगाई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों से सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान की जगह घर पर ही पवित्र भाव से स्नान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवती अमावस्या के दिन तमाम हिंदुओं की इच्छा होती है कि हरिद्वार जा कर मां गंगा में हर की पैड़ी पर स्नान करें। लेकिन वर्तमान परिस्थितियां इसके लिए अनुमति नहीं दे रही हैं। परिस्थितियां सामान्य होंगी तो हम फिर पूरी सादगी, श्रद्धा व विश्वास के साथ हरिद्वार में मां गंगा में स्नान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि देश में पिछले चार पांच महीनों से कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में आप सबके सहयोग से इस महामारी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उसके परिणाम भी सामने देखने को मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *