घरेलू एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली । घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बुधवार यानी 6 अक्टूबर को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। दिल्ली- मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो गई है। पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में 926 और चेन्नई में अब 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिलेगा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये के पार चला जाएगा।

नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट

महीनादिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नई
अक्टूबर 6, 2021899.5926899.5915.5
अक्टूबर 1, 2021884.5911884.5900.5
सितंबर 1, 2021884.5911884.5900.5
अगस्त, 18, 2021859.5886859.5875
अगस्त, 1, 2021834.5861834.5850
जुलाई 1, 2021834.5861834.5850
जून 1, 2021809835.5809825
मई 1, 2021809835.5809825
अप्रैल 1, 2021809835.5809825
मार्च 1 , 2021819845.5819835
फरवरी 25 , 2021794820.5794810
फरवरी 15 , 2021769795.5769785
फरवरी 4 , 2021719745.5719735
जनवरी 1 , 2021694720.5694710
दिसंबर 15 , 2020694720.5694710
दिसंबर 02 , 2020644670.5644660
नवंबर 01 , 2020594620.5594610
अक्टूबर 01 , 2020594620.5594610
अगस्त 01, 2014920964.5947922
जनवरी 1, 2014124112701264.51234

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *