हरिद्वार में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस को कहा अलविदा, डॉ विशाल गर्ग व विशाल राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा का थामा दामन
हरिद्वार । विधानसभा,शास्त्री नगर जवालापुर में वरिष्ठ भाजपा नेता,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ विशाल गर्ग व वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए एक दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए, भाजपा का दामन थाम लिया। आज विधानसभा हरिद्वार में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब शास्त्री नगर ज्वालापुर में युवाओं ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सभी युवाओं का डॉक्टर विशाल गर्ग व विशाल राठौर ने पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया एवं सभी को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में आप सभी के मान सम्मान को ध्यान में रखा जाएगा सभी युवाओं को शामिल कराते हुए डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि भाजपा परिवार में युवाओं के आने से भाजपा को बड़ी ताकत मिली है और उनका प्रभाव क्षेत्र के साथ-साथ अन्य वर्गों में भी है, साथ ही उनकी कार्य क्षमता व बौद्धिक कौशल से भी सभी परिचित हैं निश्चित ही जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी परिवार को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हम उनका पूरा सम्मान करते हैं और उनके सम्मान के अनुसार ही उनको पार्टी में भी पूरा सम्मान व सत्कार दिया जाएगा। हम सभी का एक संकल्प है आने वाली 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में हरिद्वार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को भारी मतों से विजयी बनाकर पांचवी बार विधायक बनाने में अपना अपना योगदान देना है, ओर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में अपना सहयोग करना है इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता भारत सिंह, सुदेश, अतुल, सिद्धार्थ, गुरुदयाल सिंह, पवन राठौड़, जसविंदर सिंह, मोनू ,अंकुर राठौर, भारती राठौर, प्रतिक, किरण ,मंजू राठौर ,ईश्वर राठौर, लक्की वर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की एवं इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नेपाल सिंह ,ठाकुर विक्रम सिंह नाचीज, प्रशांत पाराशर,हरि राठौर आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





























