भगवानपुर क्षेत्र में ड्रग कंट्रोलर टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, चार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त, एक को नोटिस जारी

भगवानपुर । क्षेत्र के चोली शहाबुद्दीनपुर में ड्रग कंट्रोलर उत्तराखंड की संयुक्त टीम की ओर से मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। छापेमारी से मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
मंगलवार को ड्रग कंट्रोलर उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने चोली शहाबुद्दीनपुर पहुंचकर मेडिकल स्टोरों का छापेमारी कर चार मेडिकल स्टोर, शुभम मेडिकल स्टोर, राहत मेडिकल, स्टोर न्यू गुलजार मेडिकल स्टोर, पब्लिक मेडिकल स्टोर, के लाइसेंस निरस्त कर बिक्री पर रोक लगा दी है। नवजीवन नर्सिंग होम में अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई नोटिस जारी कर दिया गया है। मानवेंद्र राणा ने बताया कि 9 मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए चार के लाइसेंस निरस्त किए गए। एक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। अन्य चार मेडिकल का क्रय विक्रय बंद कर दिया गया है। 7 संदिग्ध दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं जो टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए हैं। टीम में औषधि निरीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार, ओषधि निरीक्षक अनीता भारती, एफडीए विजिलेंस सब इंस्पेक्टर जगदीश रतूड़ी,संजय नेगी, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *