बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से दुर्व्यवहार करने पर कांग्रेस विधायकों का फूंका गया पुतला

हरिद्वार । भाजपा महिला मोर्चा ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के साथ किए गए व्यवहार की निंदा करते हुए आज कांग्रेस विधायकों का पुतला फूंका है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा है कि अपने नैसर्गिक चाल चरित्र का परिचय देते हुए कॉंग्रेस विधायको द्वारा सदन की मर्यादा को तार तार करते हुए “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” के भाव को अपने अंदर समाहित किये हुए देवभूमि उत्तराखंड राज्य में महिला सशक्तिकरण की प्रतीक प्रदेश की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी के साथ सदन में दुर्व्यवहार कर उत्तराखंड को कलंकित करने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा महिला के सम्मान को आहात किया गया है । हमारी विधानसभा अध्यक्ष और सभी महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा को लेकर ,आज अटल वाटि का चौक ,शिवालिक नगर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनामिका शर्मा द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका गया। जिसमे उनके साथ महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तोमर ,मंडल अध्यक्ष प्रमिला के साथ साथ प्रीति गुप्ता, गीता कुशवाहा, शीतल पुंडीर, रंजीता झा , ममता देवी ,सपना शर्मा , डॉ बबिता, मनीषा त्यागी ,चंचल, सुदेशना,संजना और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *