रुड़की: मेला देखने गई आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, ईद के मौके पर था मेले का आयोजन

रुड़की/ मंगलौर। नगर में ईद के मौके पर मेले का आयोजन था। बीते रविवार शाम नगर के एक मोहल्ला निवासी आठ साल की बच्ची अपने एक रिश्तेदार के साथ मेला घूमने गई थी। बताया गया कि भीड़ में रिश्तेदार से बिछड़ गई। उसी दौरान एक युवक उसे आम के बाग में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद बच्ची को होश आया तो वह अपने घर जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसकी तलाश करते वह एक स्कूल के पास पहुंचे जहां वह बेहोश पड़ी हुई थी। परिजन बालिका को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपी के खिलाफ दुराचार और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *