नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, अतिक्रमणकारियों को दी गई चेतावनी, निगरानी के तौर पर पुलिस बल रहा तैनात
भगवानपुर । नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही कुछ अतिक्रमणकारियों को जल्द सामान हटाए जाने की चेतावनी भी दी। सोमवार को नगर पंचायत व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्बा भगवानपुर के मुख्य बाजार व सिकरोड़ा तिराहे के साथ-साथ कस्बे में रेहड़ी, ठेली लगाने वालों व दुकान का सामान बाहर निकालकर अतिक्रमण करने वालों को जल्द सामान हटाए जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान निगरानी के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मामचंद ने बताया कि बाजार में हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। इस दौरान सात लोगों की नोटिस कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन के बाद सामान सड़क पर लगा पाया गया तो सामान जप्त कर लिया जाएगा साथ ही सिकरोड़ा तिराहे पर नगर पंचायत की भूमि से अतिक्रमण को हटाए जाने के साथ ही रेहड़ी, फल, सब्जियों की दुकानें लगाई जाएगी।





























