बेलड़ा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की जाए, आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

रुड़की । आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने बेलड़ा गांव जाकर पंकज की मौत के बाद बवाल को लेकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आसपा के संस्थापक चंद्रशेखर अपने समर्थकों के साथ मृतक पंकज के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुकदमे और घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली। वह मुकदमे में शामिल नामजद आरोपियों व अन्य लोगों के घर भी गए। ग्रामीणों से मुलाकात के बाद वह गांव में लगे एक मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आपबीती से उन्हें महसूस हुआ है कि एक पक्षीय कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से वह निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *