बेटी की शादी को रखे तीन लाख रुपए चुराकर भागा पिता, पुलिस ने पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

बहादराबाद । बहादराबाद में सौतेला पिता घर में बेटी की शादी को रखे तीन लाख रुपए चुराकर भाग निकला। जब महिला घर पहुंची तब रुपए चोरी होने का पता चला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सौतेले पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संगीता पत्नी श्याम निवासी तरती बाजार,गढ़ी मौहल्ला ,थाना पुवायाँ जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी नवोदय चौक ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 1997 में हुई थी। इसकी तीन संतान है। वर्ष 2012 में तलाक हो गया था। जिसके बाद से संगीता अपनी दोनो बेटियों के साथ नवोदय चौक के पास किराए के मकान में रह रही है। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। जून 2012 में श्याम पुत्र मुंशीलाल के साथ धीरे धीरे जान-पहचान बढ़ी। आरोप है कि श्याम ने खुद को अविवाहित बताकर विवाह का प्रस्ताव रखा। अगस्त 2012 में शिव मन्दिर रोशनाबाद मे विवाह कर लिया। जिसके बाद से संगीता श्याम के घर पर आकर रहने लगा। संगीता आरोप है कि बाद में श्याम ने दोनों पुत्रियो के साथ मार पीट गाली-गलौच करना शुरु कर दिया। घर में किसी भी तरह का खर्च देना बंद कर दिया। संगीता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बडी बेटी की शादी की तैयारी करने लगी। बेटी की शादी को जोडे गये तीन लाख रुपये लेकर उसका पति श्याम अचानक गायब हो गया। जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति पहले से विवाहित है। उसकी पहली पत्नी वापस आ गयी। जिस कारण श्याम अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगा। जब विरोध किया तो पति के परिवार वालों ने मारपीट कर दी। सिडकुल थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने बताया कि श्याम पुत्र मुंशीलाल(पति), चन्द्रा पत्नी मुंशीलाल (सास), नीलम पत्नि रविन्द्र (ननद), जय कश्यप उर्फ विशाल पुत्र मुंशीलाल (देवर) निवासीगण तरती बाजा गढी मौहल्ला थाना पुवायाँ जिला शाहंजहाँपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *