हरिद्वार जिले में दो दिन में पांच कोरोना के मरीज मिले, दो मरीज हरिद्वार शहर, दो रुड़की और एक बहादराबाद का निवासी है
हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक हरिद्वार जिले में बीते दो दिन में पांच कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीज हरिद्वार शहर, दो रुड़की और एक बहादराबाद का निवासी है। सीएमओ ने बताया कि सभी से संपर्क कर आइसोलेट कर दिया गया है।