दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग में अस्थायी नौकरी दिलाने के बहाने युवती से किया था दुष्कर्म का प्रयास

रुड़की । दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी रायवाला में एक घर पर मौजूद था। मोबाइल फोन से लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। उसे जेल भेज दिया गया। भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र की युवती ने भिक्कमपुर पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी थी। आरोप था कि प्रधान उसे स्वास्थ्य विभाग में अस्थायी नौकरी दिलाने की बात कहकर हरिद्वार ले गया था। वहां वह युवती के साथ एक हेाटल में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती किसी तरह बचकर अपने गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी प्रधान जुल्फिकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामला दो अलग-अलग पक्षों का होने के कारण युवती पक्ष की ओर से कई युवक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भिक्कमपुर में धरने पर बैठ गए थे। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की तो वह देहरादून के रायवाला की मिली। इस पर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल के साथ एक टीम रायवाला के एक घर में दबिश देकर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। साथ ही पीड़ित युवती को कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *