ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी, संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा
ज्वालापुर । एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जरायम पेशेवरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने चार आरोपी दबोचे हैं। एसएसआई नितेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने अनिकेत पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला तेलियान को 40 पव्वे देसी शराब, टिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी लाल मंदिर कोतवाली को 48 पव्वे अंग्रेजी शराब, प्रीतम पुत्र तुलाराम निवासी लाल मंदिर कोतवाली को 37 पव्वे देसी शराब एवं मुराद पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला का कस्साबान को 1290 रुपये एवं सट्टा पर्ची पैन के साथ पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

