वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सैनी की ओर से निशुल्क कावड़ सेवा शिविर का समापन, खीर का प्रसाद किया गया वितरित, बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा शिविर की सराहना की

भगवानपुर। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सैनी की ओर से आयोजित निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का रविवार को श्रद्धा और सेवा भावना के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों के लिए खीर के प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा शिविर की सराहना की।

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। यात्रा के दौरान शिवभक्तों को भोजन, पेयजल एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया गया। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सैनी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और सेवा का पर्व है।

 

भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना मेरे लिए केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुण्य और सौभाग्य का अवसर है। शिवभक्तों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता देखकर सेवा का उद्देश्य सफल महसूस होता है। इस मौके पर देशराज प्रधान, नीटू सैनी, राव तौसीफ, आलिम मलिक, राहुल चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *