गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पिस्टल और तमंचा के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार, कांवड़ यात्रा के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे बदमाश

रुड़की । गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद कॉलेज जाने वाले मार्ग से पुलिस ने रिजवान और सलमान नाम के दो संदिग्ध युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है।

पुलिस का दावा है कि यह दोनों बदमाश कांवड़ यात्रा के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि एसएसआई अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

दो युवक टीम को संदिग्ध दिखे। पुलिस ने दोनों को शक के आधार पर हिरासत में लेते हुए तलाशी ली तो उनके पास से पिस्टल और तमंचा मिला। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने रुड़की शहर और गैर राज्य के कई लोगों के नाम बताये हैं जिनके विरुद्ध भी पुलिस की जांच जारी है। आरोपियों की पहचान रिजवान निवासी बांदा रोड माहीग्राम रोड, सलमान निवासी रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *