राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास सहित सिखों व पूर्व सैनिकों से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने राष्ट्रपति से उत्तराखंड के विकास सहित सिखों व पूर्व सैनिकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद राज्‍यपाल ने उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से उपराष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।वहीं, गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल बनने के बाद ये उनकी पहली भेंट है।

वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने दिल्‍ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने उत्‍तराखंड में आपदा मद में अधिकाधिक धनराशि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। कहा कि, उत्‍तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के मध्यनजर राज्य में बादल फटने, भू-स्खलन इत्यादि की घटनायें आए दिन हो रही हैं, जिससे जन-धन की भारी हानि हो रही है। जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार से आपदा मद में अधिक धनराशि उपलब्ध कराया जाना आवश्‍यक है। उन्‍होंने वार्ता के दौरान कोटद्वार केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने के लिए जिलाधिकारी पौडी द्वारा भूमि एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। वार्ता के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने के लिए अनुरोध करने का आश्‍वासन दिया।जिस पर डा. रावत ने उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *