भारतीय संस्कृति में दान का बहुत बड़ा महत्व, श्री सत्य साईं बाबा जन्मोत्सव सप्ताह के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र पर रक्तदान शिविर लगाया गया

रुड़की। श्री सत्य साईं सेवा समिति के द्वारा श्री सत्य साईं बाबा जन्मोत्सव सप्ताह के दौरान आज गंग नहर किनारे स्थित विधायक प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में श्री सत्य साईं सेवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ ही श्री सत्य साईं बाबा के तमाम अनुयायियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में दान का बहुत बड़ा महत्व है। सबसे श्रेष्ठ दान अपने शरीर से कुछ अर्पित करना है। रक्तदान को महादान माना गया है। शरीर में निरंतर रक्त का निर्माण होता रहता है। उसके दान से रक्त की कमी नहीं होती, वरन् पुराना रक्त निकाला जाता है। शुद्ध ताजा खून उसकी जगह लेता है। इसीलिए समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए। भारतीय संस्कृति ने हमें यही सिखाया है कि खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी जिए। जरूरतमंदों की मदद करें। श्री सत्य साईं बाबा से प्रेरणा लेकर तमाम अनुयायी जन सेवा में जुटे हुए हैं। रक्तदान करने पहुंचे सभी लोगों का विधायक प्रदीप बत्रा के द्वारा स्वागत किया। गया। इस अवसर पर संजीव तोमर,पार्षद दल के नेता राकेश गर्ग के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर श्री सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव सप्ताह के अवसर पर समाजसेविका मनीषा बत्रा के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और गरीब बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। समाजसेवी का मनीषा बत्रा ने कहा है कि गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही हैं। उनकी सेवा को ईश्वर की पूजा के तुल्य माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *