शहर विधायक के कैंप कार्यालय पर हुआ जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत, कहा शहर के विकास के लिए अब जिला योजना से भी विकास कार्य किए जाएंगे

रुड़की । शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कैंप कार्यालय पर जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। रुड़की नगर निगम के पार्षद नितिन त्यागी, मोहसीन और मीनाक्षी तोमर का जिला योजना समिति के चुनाव में सदस्य निर्वाचित होने पर नगर विधायक के नहर किनारे स्थित कैंप कार्यालय विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विधायक बत्रा ने कहा कि शहर के विकास के लिए अब जिला योजना से भी विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित जिला योजना के सदस्यों ने विधायक प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राकेश गर्ग, संजय कश्यप, सतवीर सिंह, संजय सैनी, कुलदीप तोमर, संजीव तोमर, अभिषेक संघल, सत्येंद्र राणा, दिलशाद खान, राहुल चांदना, मयंक मेहंदीरत्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *