फिट बाडी और खूबसूरत त्वचा के लिए जिम जरूरी, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में सभासद रीना तोमर ने किया जिम का उद्घाटन, कहा शरीर और मन को स्वस्थ बनाती हैं जिम
शिवालिक नगर । शिवालिक नगर की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में महिलाओं के लिए जिम का उद्घाटन किया गया। नगर पालिका शिवालिक नगर की सभासद रीना तोमर ने फीता काटकर जिम का शुभारंभ किया। इस दौरान सभासद ने जिम संचालक रेनू मेंथन को शुभकामनाएं और बधाई दी । उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक साधन एवं संसाधन देने का प्रयास इस जिम सेंटर के माध्यम से किया गया है, ताकि शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग अपनी फिटनेस के लिए यहां जिम कर सकें।महिलाओं के लिए यह जिम काफी मददगार साबित होगी। जिम संचालिका रेनू मेंथन ने बताया कि वर्तमान समय में हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है, चाहे उम्र जो भी हो। वहीं, महिलाओं की तो चाहत ही होती है कि ताउम्र खूबसूरत और फिट रहें। शादी के बाद महिलाओं में ऐसे भी मोटापे की समस्या होती है, जिससे महिलाएं कई बार असहज महसूस करने लगती हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए ही जिम खोली गई। इस मौके पर जावेनदर, मानसी, संगीता राणा, प्रमिला, कपिल, रमन, सोनिया, कमलेश, मुकेश, बीना, गुरप्रीत दिशु, अम्बरीष, संजय आदि मौजूद रहे।

