भलस्वागाज गांव में बदमाशों ने दो घरों में बोला धावा, लाखों रुपए का सामान लेकर उड़ गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

झबरेड़ा । भलस्वागाज में बुधवार रात बदमाशों ने दो घरों में धावा बोला। दोनों घरों से करीब 5 लाख की चोरी की गई है।भलस्वागाज निवासी सुरेंद्र सिंह और बिरम सिंह के घर में बदमाश मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे। पीड़ित सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वह लड़की की शादी की तैयारी कर रहे थे। सोने व चांदी के गहने आदि बनवा कर अलमारी में रखे गए थे। लगभग 8 तोले सोने के गहने व कुछ चांदी के गहने रखे थे जो बदमाश ले गए। इसके बाद पास में ही बिरम सिंह के मकान में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। यहां अलमारी से सोने चांदी के कुछ जेवरात व 11 हजार नगद लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रविंदर कुमार का कहना है कि पीड़ितों के बताए अनुसार घटनास्थल की जांच की गई अभी तक तहरीर नहीं आई है। बताया कि मामला चोरी का है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *