करौंदी गांव में गोगामेड़ी मंदिर के प्रांगण के निर्माण कार्य का जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र प्रधान और भाजपा नेता प्रदीप चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ

भगवानपुर । रविवार को करौंदी गांव में गोगामेड़ी मंदिर के प्रांगण के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतेंद्र प्रधान और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजना चौहान ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं को विशेष सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गरीबों के उत्थान के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। भाजपा नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। किसानों और गरीबों के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी क्षेत्र के हर कोने में विकास की किरण पहुंचा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पूरे जिला पंचायत क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराए जा रहे है। इस मौके पर ओमपाल चौहान, मन्दाकिनी चौहान, बबीता चौहान, संजय बजरंगी, सचिन कश्यप, अभिमन्यु चौहान, शुभम शर्मा, ललित शर्मा, रोहित कश्यप,गौरव कश्यप,जोनी कश्यप,चौधरी जल सिंह ,प्रमोद कश्यप, सोनू चाट वाला,प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share