रामलीला मंचन से भारतीय संस्कृति को मिलता है बढ़ावा: आदेश चौहान, श्री रामलीला कमेटी बहादराबाद के तत्वावधान में रामलीला का मंचन शुरू

बहादराबाद । श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आदर्श क्लब बहादराबाद के कलाकारों ने नारद मोह की लीला का सशक्त मंचन कर जनता का मन मोह लिया।
शनिवार देर रात श्री रामलीला कमेटी के मंचन का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन से प्राचीन और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। यह बहुत खुशी की बात है कि गत वर्षो की भांति रामलीला मंचन का कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है। कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन में आज भी प्रासंगिक हैं।

भगवान श्रीराम ने समाज को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौहान की तारीफ की। कहा कोविड-19 को देखते हुए रामलीला मंचन की व्यवस्था बढ़िया ढंग से की गई अध्यक्ष और श्री रामलीला कमेटी के सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर बसंत चौहान, नीरज प्रधान, लाला प्रधान, सोनू चौहान, अनुज गोयल, जसवंत चौहान, संजय चौहान,प्रियंक चौहान, मोहित अध्यक्ष, संजय अग्रवाल, अमित चौहान, संदीप, तेलु राम, हिमांशु, अनिल शीर्षवाल ,पप्पू चौहान,मोंटी चौहान , अंशुल, हितेश चौहान , रोकी चौहान,जोनी पाल,अनुज पाल ,सत्यम यादव आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *