झबरेड़ा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
झबरेड़ा। रविवार रात को पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ पकड़ लिया। आरोपी की लिखापढ़ी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि रविवार रात को मानकपुर आदमपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर दूसरी तरफ भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी का उसे पकड़ लिया और तलाशी ली, जिसमें उसके पास एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजनीश कुमार निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर बताया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।


